.

पालिटेक्निक में डिप्लोमा स्तरीय परीक्षाओं को शांतिपूर्ण कराना सुनिश्चित करें-अपर जिलाधिकारी प्रशासन

आजमगढ़ । जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निदेर्शानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में उनके कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बताया गया कि शासन द्वारा 9 से 28 दिसम्बर तक दो पॉलियों में पूर्वान्ह 9.00 बजे से 11.30 बजे तक व अपरान्ह 2.00 बजे से 4.30 बजे तक जनपद के विभिन्न राजकीय/निजी पालिटेक्निक संस्थाओं में आयोजित प्राविधिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 से सम्बद्ध डिप्लोमा स्तरीय परीक्षाओं को नकल विहिन एवं नर्विघन रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों में से मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाने का निर्देश शासन द्वारा दिया गया है। जिसके क्रम में जनपद में बनाए गये परीक्षा केन्द्रों पर रोस्टर के अनुसार अधिकारियों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि परीक्षा जनपद के 9 केन्द्रों पर करायी जायेगी। उन्होने बताया कि चयनित विद्यालयों में सावित्री बाई फूले राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़, स्वामी सहजानन्द पॉलिटेक्निक पटवध सरैया, मॉ वैष्णों मॉ शारदा पॉलिटेक्टिन खर्रमपुर गम्भीरपुर , श्री काशी चन्द्र देव यादव प्राविधिक शिक्षण संस्थान हाजीपुर बम्हौर, एमएसडी पॉलिटेक्निक कालेज बालपुर सरायपलटू ठेकमा, आजाद पॉलिटेक्निक भरथीपुर पल्हना, बाबा विश्वनाथ इन्टियूट आॅफ टेक्नोलॉजी मार्टिनगंज, मॉ बुद्धा नेशनल इन्टिटूयट आॅफ टेक्नोनॉजी तथा बैजनाथ राम नरेश कालेज आॅफ टेक्नोलाजी पॉलिटेक्निक काजीपुर टेलुहा चकबली चिरैयाकोट क नाम शामिल है। उन्होने परीक्षा तिथियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि 9 से 13 दिसम्बर तक, 14 से 18 दिसम्बर तक, 19 से 22 दिसम्बर तक तथा 23 से 28 दिसम्बर तक परीक्षा की तिथियाँ निर्धारित की गयी है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह द्वारा सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वह अपने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के आरम्भ से समाप्ति तक उपस्थित रह कर एवं नियमित रूप से परीक्षा कक्षों का भ्रमण करते हुए शान्ति पूर्ण वातावरण में नकल विहिन परीक्षा कराना सुनिश्चित करेगें। पुलिस अधिक्षक शान्तिमय वातावरण मे नकल विहिन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने की दृष्टि से उपरोक्त परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने नकल विहिन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत निर्देश दिए कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रार्न्तत आने वाले परीक्षा केन्द्रों का सघन भ्रमण करते हुए अपनी आख्या उपलब्ध करायेगें। उन्होने सभी परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा परीक्षा के दौरान सीसीटीवी हर हालत में चालू में रहना चाहिए। जिन परीक्षा केन्द्रों मे सीसीटीवी चालू हालत में नही पायी जायेगी तो उन परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेड करते हुए शासन को अवगत करा दिया जायेगा तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर फ्लांइग स्काड तथा पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगें। उन्होेने समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान यदि कोई नकल करने मे संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता सहित सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment