.

रिक्शा स्टैंड पर क्रमिक अनशन पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

आजमगढ़ : महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से रिक्शा स्टैंड पर क्रमिक अनशन पर बैठ गईं। इस दौरान कुसुम उपाध्याय ने कहा कि जब तक हमारा मानदेय नहीं बढ़ेगा तब तक हम अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगे। अर्चना सिंह ने कहा कि अधिकारी दबाव डालकर पोषाहार देकर हमारी हड़ताल समाप्त कराना चाहते हैं, लेकिन जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम विभागीय कोई कार्य नहीं करेंगे। सीमा ¨सह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों का दबाव विभागीय कार्य करने के लिए तरह-तरह की धमकियां दी जा रही हैं। धरने की अध्यक्षता मोती यादव व संचालन सीमा ¨सह ने किया। इस अवसर पर शीला ¨सह, सीमा ¨सह, वंदना मौर्य, अर्चना ¨सह, सरोज गुप्ता, कुमुद लता, नीतू पांडेय, सुनीता निषाद, ¨चता शर्मा व दुर्गावती सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment