फूलपुर/आजमगढ़: कोतवाली क्षेत्र के बिलारमऊ के पास सोमवार की देर शाम को बाइक सवार युवक को स्कार्पियों ने टक्कर मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो आनन फानन में युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले जाते समय रास्तें में ही मौत हो गई। मृत के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी मृत नितीन 22 पुत्र परमेश्वर जौनपुर जनपद के शाहगंज में एक डाक्टर की किलीनिक पर कार्य करता था। सोमवार की शाम को वह अपने बाइक से वापस घर के लिए जैसे ही अपने घर पर बिलारमऊ के पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया जिससें नितीन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए स्थास्थ केन्द्र ले जा रहे थे कि रास्तें में ही मौत हो गई और डाक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृत बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। वह जौनपुर के एक किलीनिक पर कार्यरत्त था। मृत चार भाइयों में तीसरे नम्बर था। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Blogger Comment
Facebook Comment