आजमगढ़: मेहनगर तहसील क्षेत्र के गोविंद चौहान के आवास जाफरपुर में मंजू सरोज के नेतृत्व मे सरोज एजूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में आज वीरांगना उदा देवी कन्यादान कार्यक्रम के तहत सोनी चौहान पुत्री श्री रमेश चौहान ग्राम- चानकपुर पो०- ऊचहुवा की रविन्द्र चौहान पुत्र स्व०राधेश्याम चौहान ग्राम-सालेहपुर , निजामाबाद संग विवाह सम्पन्न हुआ । भाजपा नेत्री मंजू सरोज ने कहा की यह विवाह कार्यक्रम में सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग व आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ है। ऐसे कार्य हमेशा क्षेत्र में करती रहूंगी क्योंकि इस तरह के कार्य से मन को संतुष्टि मिलती है। सोसाइटी के संरक्षक विजय कुमार सरोज नेे बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना हमारा मुख्य उद्देश्य असहाय बहन , बेटियो को आंशिक मदद कर उनके घर पर ही हाथ पीले कराना है। उन्होंने बताया की इसके साथ ही साथ हमारी संस्था अन्य कार्यक्रम भी चलाने जा रही है जिससे गरीब , असहाय व दिव्यांग समाज को शिक्षा , रोजगार , चिकित्सा , कानूनी सहयोग , परस्पर समझौता आदि का लाभ मिलेगा व पर्यावरण की शुचिता बनाये रखने के लिए , मद्यपान निषेध के लिए जन जागरण का कार्य प्रस्तावित है। यदि मेहनगर विधान सभा क्षेत्र की जानता का सहयोग एवं समस्त शुभचिंतकों का सहयोग मिला तो मै अपने मिशन में अवश्य सफल रहूँगा । इस अवसर वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए मुख्य रूप से पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण सिंह, आजाद कल्याण समाज सेवा समिति के सचिव बृजभूषण , धर्मेंद्र सरोज, छोटे लाल चौहान, सुरेश प्रजापति, इसनारायण सरोज, रामेश्वर सिंह , डॉ राजेंद्र सर्वजीत सरोज पूर्व प्रधान रामपलट चौहान दुर्गा चौहान , रामा यादव राजू , मनोज, ग्राम प्रधान रामाश्रय चौहान, आदि लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment