.

किसानो को मूल्य लाभ दिलाने को 02 से 15 दिसम्बर तक विशेष अभियान -जिलाधिकारी

आजमगढ़ 05 दिसम्बर 2017 -- जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में देर सांय कैम्प कार्यालय में खरीफ क्रय वर्ष 2017-18 के अन्तर्गत धान क्रय में प्रगति लाने हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उन्होने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने, धान क्रय में प्राप्त हो रही कतिपय शिकायतों के निवारण तथा ग्रासरूट लेवल तक कृषकों बन्धुओं को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए 02 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2017 तक एक विशेष अभियान चलाया जायेगा।
समीक्षा के दौरान खाद्य विभाग के क्रय लक्ष्य 25000 मी0टन के सापेक्ष धान खरीद 3494.21, पंजीकृत सहकारी समिति के क्रय लक्ष्य 20000 मी0टन के सापेक्ष धान खरीद 1107.00, पीसीएफ के क्रय लक्ष्य 33000 मी0टन के सापेक्ष धान खरीद 1102.66, यू0पीएग्रो के क्रय लक्ष्य 10000 मी0टन के सापेक्ष धान खरीद 444.46, कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय लक्ष्य 9000 मी0टन के सापेक्ष धान खरीद 557.82 तथा भारतीय खाद्य निगम के क्रय लक्ष्य 1600 मी0टन के सापेक्ष धान खरीद 313.97 पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी क्रय एजेन्सियों के प्रबन्धकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी केन्द्रांे पर धान की खरीद में तेजी लाये। उन्होने कहा कि सभी केन्द्रो पर बोरों एवं धन की कोई कमी नही होनी चाहिए।
जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने पीसीएफ के प्रबन्धक को क्रय लक्ष्य 33000 मी0टन के सापेक्ष धान खरीद 1102.66 जो लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय का प्रतिशत 3.34 है, अत्यन्त ही कम पाये जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया धान क्रय में तेजी लाये अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि यदि धान खरीद के दौरान किसी किसान को कोई परेशानी होती है तो केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने कहा कि केन्द्रो द्वारा जो धान खरीद की गयी है उसे मिलर्स को समय से डिलीवरी कराना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी बताया कि राइस मिलर्स ने किसी भी एजेन्सी को बैंक गारण्टी दे दिया है तो उसे सभी एजेन्सी माने की राइस मिलर्स द्वारा बैंक गारण्टी दे दिया गया है।
जिलाधिकारी ने एफसीआई के प्रबन्ध को निर्देशित करते हुए कहा कि चावल उतरवाई में यदि कोई शिकायत या अवैध वसूली पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी तथा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही भी की जायेगी। इसी के साथ ही उन्होने एआर कोआपरेटिव को निर्देश्ति करते हुए कहा कि सभी एजेन्सियां अपने-अपने केन्द्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद करना सुनिश्चित करंे।
जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल के नेतृत्व में एक सचल दल का गठन किया गया है। यह सचल दल जनपद के सभी धान क्रय केन्द्रों की निगरानी करेगी। यदि किसी धान क्रय केन्द्रों पर किसी प्रकार की शिकायत या कमी पायी जाती है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल, सभी क्रय एजेन्सियों के प्रबन्धक सहित बाटमाप निरीक्षक उपस्थित रहें। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment