.

सभी जाति में गरीब हैं,आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण -ओम प्रकाश राजभर


आजमगढ़: जिले के जहानागंज में आयोजित भारतीय समाज पार्टी की रैली में पहुचे भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा और भासपा का गठबन्धन चलता रहेगा। उनकी पार्टी भासपा हमेशा की तरह पिछड़े, गरीबों, दलितो और मजलूमों के साथ आज भी खड़ी है। उन्होने पूर्वान्चल के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अलग पूर्वान्चल राज्य की भी मांग की । जहानागंज के नन्हू बाबा कूटी पर आयोजित रैली में पंहुचे भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जहानागंज ब्लाक के प्रमुख संजय यादव अपने सैकड़ो समर्थको के साथ भासपा में शामिल हुए । रैली को सम्बोधित करते हुए भाजपा और भासपा गठबन्धन के सवाल पर भासपा के राष्टीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा और भासपा का गठबन्धन चलता रहेगा, प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भासपा उस सरकार में शामिल है। सरकार के द्धारा फैसला लिया जाता है लेकिन अगर कोई कहीं भी गड़बड़ी होती है तो हम और हमारे लोग समय-समय पर सरकार को इसके बारे में सलाह भी देते रहते है। मंत्री ने आगे कहा की देश में आर्थिक आधार पर सर्वेक्षण कराकर सभी को आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि प्रदेश का सबसे पिछड़ा इलाका पूर्वान्चल है, इसके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अगल पूर्वान्चल राज्य बनना चाहिए। जिससे की इसका विकास हो सके। उन्होने प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए बीएड और बीटीसी उत्तीर्ण बेरोजगारों को संविदा के आधार पर नौकरी देने की भी मांग की। जिससे की बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर हो और शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सके। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment