लालगंज/आजमगढ़। अपनी तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों मिनी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं द्वारा परियोजना निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह एवं बाल विकास परियोजना पुष्टाहार मंत्री अनुपमा जायसवाल का सांकेतिक पुतला फूंका गया। मंगलवार से जिलाधिकारी के समक्ष जेल भरो आंदोलन भी करेंगी। जिला अध्यक्ष सुमित्रा सिंह, जिला मंत्री ऊषा सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष द्रोपदी सिंह, ब्लाक अध्यक्ष बिंदु सिंह, समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। इसी के साथ अपनी तेरह सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष द्रोपदी सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा गया।
Blogger Comment
Facebook Comment