.

जीयनपुर : महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर मौत,मचा कोहराम

सगड़ी/आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मछली मार्केट पुलिया पर शनिवार की दोपहर में पैदल जा रही महिलां को बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससे महिला गिर कर गंभीर घायल हो गई। जब तब लोग उसे उपचार के लिए ले जाते उसकी मौत हो गई। मौके से बाइक सवार फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है । जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीनपाही रामपुर निवासनी मृतका मठेसरा देवी 65 पत्नी जीतई यादव शनिवार की सुबह दवा लेने के लिए जीयनपुर गई हुई थी। दवा लेकर वापस आते समय वह अपने रिश्तेदार के साथ जा रही थी कि जैसे ही जीयनपुर मछली मार्केट पुलिया पर पहुंची कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससें महिला जमीन पर गिर पड़ी। स्थानीय लोग घायल महिला को उपचार के लिए ले जा रहे थे कि रास्तें में मौत हो गई। वही बाइक सवार ने खुद को भीड़ से बचा धोखे से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई में जुट गई। मृतका के पास एक पुत्र है। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment