.

जहानागंज:एसकेडी इंटर कॉलेज विज्ञान प्रदर्शनी,छात्रों के मॉडल्स की हुई प्रसंशा


जहानागंज : आजमगढ़ : शनिवार को एसकेडी इंटर कॉलेज धनहुआ, जहानागंज में विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान के प्रयोगों व सिद्धांतों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया l बच्चों के द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों जैसे जल संरक्षण ,प्रदूषण मुक्त गांव, राकेट लांचर ,ताजमहल , भोजन का पाचन तंत्र व विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों पर आधारित मॉडल्स बनाए गए l जिसकी कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लवकुश कुमार त्रिपाठी एडीएम प्रशासन आजमगढ़ , खंड विकास अधिकारी जहानागंज जितेंद्र यादव व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में थे l अपने भाषण के दौरान मुख्य अतिथि ने बताया कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के शिक्षण अनुशासन प्रशासन एवं कौशल ता से परिपूर्ण छात्र मिलने दुर्लभ है l उन्होंने बताया कि ज्ञान ही शक्ति है और शक्ति ही कौशल है l छात्रों को बताया कि गुरुओं को सम्मान दिए बगैर ज्ञान प्राप्त कर पाना संभव नहीं है l खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इमैजिनेशन इज बेटर दैन नॉलेज कल्पना के बिना मानव का विकास संभव नहीं है l ज्ञान का समाज से जोड़ना व उसका विकास करना ही हमारा परम कर्तव्य है l पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रबंधक प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों के द्वारा सराहनीय कार्य की प्रशंसा कि व छात्रों द्वारा दिखाए गए कौशल की चर्चा की और अपने बचपन से जुड़े हुए बातों पर भी चर्चा की l अतिथियों का माल्यार्पण ओम प्रकाश चौबे व स्वागत के के शरण ने किया l कार्यक्रम का संचालन कुमारी बबीता चतुर्वेदी ने किया l इस कार्यक्रम में सुनील, कमलेश राय, भूपेंद्र मिश्रा, राजेश सिंह, श्रीकांत सिंह ,सूर्यकुमार आदि उपस्थित थेl

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment