मुबारकपुर/सगड़ी/आजमगढ़। मुस्लिम बहुल्य कस्बा मुबारकपुर व आसपास ग्रामीण अंचलों में शनिवार को इस्लाम धर्म के संस्थापक अल्लाह के प्यारे नबी पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा साहब का जन्म दिन बड़े ही अदबो एहतराम व धूम धाम व हर्षोल्लास सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया और एक बड़ा जुलुस निकालकर पुरे कस्बे का भ्रमण किया गया। जिसमे लगभग 50 हजार से अधिक बड़े बूढ़े नोजवान एवं बच्चों ने भाग लिया जनपद का मुस्लिम जुलुस सब से बड़ा माना जाता है। जूलूस को देखते हुए पुलिस बल चक्रमण करती रही। साथ ही जुलुस के सभी जिम्मेदारों साथ साथ डटे रहे। अरबी यूनिवर्सिटी अल्जामे अतुल अशरफिया के कुलपति मौलाना अब्दुल हाफिज साहब व अंजुमन अशरफि दारुल मुताला के महामंत्री हाजी मो मजहर अंसारी के नेतृत्व मेें विशाल जुलुस प्रात: 7 बजे कस्बा स्थित छोटी अर्जेंटी,मदरसा अशरफिया मिस्बा उल ओलुम से निकल कर सब्जी मण्डी,पूरा दीवान,शाहमोहम्मदपुर पहुँच कर एक घण्टे बड़े कार्यक्रम में परिवर्तित हो गया। उसके बाद पूरा दीवान,पूरा सोफी,तुन का मैदान पहुँच कर यहां भी बड़े कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया। जहाँ अंजुमनों ने मोहम्मद साहब की शान में नातिया कलाम पेश किया। इस जुलुस में लोगों ने अपने अपने हाथों में झंडी लेकर चलने के साथ ही पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल,सरकार की आमद मरहबा,आका की आमद मरहबा,नारे लगा रहे थे,जिससे से पूरा नगर नारों से गूंज उठा। इस जुलुस में शामिल लोगों का कस्बे के मोहल्ला पूरा सोफी निकट भुनु कुरैशी,तुन के पास,अंजुमन गौसिया पुरानी बस्ती के पास नोजवानों व अंजुमनों द्वारा कॉफी जल पान करा कर जुलुस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। बताया जाता है कि ये जुलुस इस कस्बे में 84 से है इस जुलुस में कस्बे की 21 अंजुमनों ने भाग लिया। जिनमे अंजुमन बागे फिरदोश,तंजीमें अदब,अंजुमन गौसिया,अंजुमन गुंचाये हाशिमया,अखलाकिया,फैज आम,तनवीरूल इस्लाम,मिल्लते इस्लामिया,मजलुमियां,अजीजिया,फैजाने अजीजी रौनक इस्लाम ने हजरत मोहमद साहब की शान में नात एवं मनकबत पेश किया जुलुस के समापन के अवसर पर मरकजी कमेटी के महामन्त्री हाजी मो मजहर अंसारी ने सभी लोगों को मुबारकबाद दिया। जुलुस में जामिया अशरफिया अरबी यूनिवर्सिटी मुबारकपुर के कुलपति मौलाना अब्दुल हाफिज साहब, हाजी अब्दुल मजीद अंसारी,नाजिम आला हाजी सरफराज अहमद अंसारी,अयाज अहमद खां,नवाज आलम खा,मौलाना नईमुद्दीन अजीजी,सपा नेता मो दानिश उर्फ डीके आदि नगर के सभ्रांत लोग जुलुस में देखे गये। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी सिटी सुबाष चन्द्र गांगवार,सीओ सदर मोहम्मद अकमल खां,एसडीएम सदर प्रशांत कुमार,थाना प्रभारी अनूप कुमार शुक्ला आदि अधिकारि भ्रमण करते रहे। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार: तहसील क्षेत्र के जीयनपुर,समुंदपुर,चाँदपार,अंजान शहीद,पारीपट्टी आदि गांवों कस्बो में बारहफात का जुलूस धूमधाम से निकाला गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए झंडा पताका के साथ चला। जिसमे जगह जगह रुकते हुये वाहनों से अंजुमनों ने नात पात तकरीर करते हुए चल रहे थे। इस दौरान जगह जगह पुलिस फोर्स लगाई गई थी। साथ चल रहे डीजे को पुलिस ने बन्द करा दिया जिससे पुलिस और लोगों में थोड़ी नोक झोक हुई। जुलूस कुरैशनगर जीयनपुर से निकलते हुए नौशहरा,लढ्ढाशाह मजार होते हुए चुनुगपार से गुजरते हुए जीयनपुर चौक पर पहुंचा जहाँ से विभिन्न मार्गों से होते हुए मुबारकपुर मोड़ से वापस होकर नौशहरा में समाप्त हुआ।अंजानशहीद..पकवाइनार होते हुए रजादेपुर मोड़ से वाहनों को पहले से ही रुट डायवर्ड कर निकाला गया था । जिससे लोगो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और जाम लगा रहा। इस दौरान सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह,कोतवाल मुनीष चौहान,पीएसी और पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। इस दौरान मु.साकिर,मो.उमैर खान, फैसल, रेहान, अबुसाद,अब्दुल खालिद,इनामुल,सोफियांन,आफताब मास्टर नूर मोहम्द,शैयद, हैदर आदि रहे। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार: विकास खंड लालगंज के देवगांव बाजार में मीलादुन्नबी के अवसर पर शनिवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा रियाजुद्दीन खान के नेतृत्व में एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पूरे देवगांव बाजार का चक्रमण करते हुए देवगांव बाजार से पश्चिम तरफ स्थित रौजा पर जाकर समाप्त होगया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने सीरतुन्नबी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर हाफिज इम्तियाज अहमद,जबरेज अनवार,तबरेज अनवार आदि सहित लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment