महविश फातिमा बनी प्रथम विजेता, नीथू सिंह द्वितीय आजमगढ़: पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा माह दिसम्बर के प्रथम सप्ताह को नारी सुरक्षा सप्ताह के रूप में पूरे प्रदेश की पुलिस द्वारा मनाने के अभियान के तहत शनिवार को आजमगढ़ पुलिस लाईन परिसर में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में महिला अधिकार कार्यकत्री हिना देसाई , डा. सरफराज (प्रो. शिब्ली नेशनल कालेज), डा. स्वामी नाथ गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुभाष गंगवार, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मो. तारिक, क्षेत्राधिकारी सदर मो. अकमल, क्षेत्राधिकारी नगर सच्चिदानन्द की उपस्थिति में "नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण" विषय पर अन्तर्विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिब्ली नेशनल नसर्री स्कूल, अमिलों, मुबारकपुर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर,राजकीय बालिका इंटर कालेज, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज, संत जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल, ज्योति निकेतन स्कूल बदरका, जीडी ग्लोबल स्कूल करतारपुर, सर्वाेदय पब्लिक स्कूल हरिवंशपुर, नेशनल चाइल्ड पब्लिक स्कूल लाटघाट, चिल्ड्रेन सिनियर सेकेन्ड्री स्कूल, मां मूराती बालिका महा विधालय बलरामपुर, आजमगढ़ से आये कुल 100 से अधिक छात्र-छात्राओं नें प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन क्षेत्राधिकारी सदर मु. अकमल खां द्वारा किया गया प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रथम-महविश फातिमा (ज्योति निकेतन स्कूल), द्वितीय- नीथू सिंह(ज्योति निकेतन स्कूल), तृतीय-अमृता पाठक(श्री अग्रसेन कन्या इं.कालेज) सहित प्रखर वक्ता के रूप में फराज जकी बेग (शिब्ली नेशनल नर्सरी स्कूल, अमिलो) को, विशेष संत्वना पुरस्कार-मधू यादव (नेशनल चाइल्ड केयर पब्लिक स्कूल, लाटघाट) व श्रेया मिश्रा (ज्योति निकेतन, बदरका) व प्रतिभाग किये समस्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।
Blogger Comment
Facebook Comment