कप्तानगंज:आजमगढ़: श्री शिवा पी जी कालेज तेरही में शुक्रवार को गहमागहमी के बीच छात्रसंघ चुनाव नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। नामांकन सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ० एस० के० गौतम ने बताया कि अध्य्क्ष पद के लिए 03 उम्मीदवार मैदान में है। जिसमे संतोष यादव, प्रशान्त यादव अपने अपने पक्ष में मत प्राप्त करने के लिये मतदाताओं को लुभाने का काम कर रहे है। वही उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी गोविंद गुप्ता ,शैलेश प्रसाद यादव ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिये 03 प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिनमे सरवन कुमार, श्रवण कुमार यादव, श्रवण कुमार हैं। वहीं कला संकाय प्रतिनिधि के लिए 02 लोगो मुकेश कुमार, सर्वेश यादव ने नामांकन किया। सारे प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे नजर आ रहे है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 10 दिसंबर रविवार को प्रात: 09 बजे से १ बजे तक मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कर दी जाएगी।२:३०से मतगड़ना व सपथ ग्रहण कराया जायेगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ०के के मिश्र, डॉ० बीरेन्द्र कुमार सिंह,डॉ० सदानंद मिश्र, डा० अवधेश गोसाईं, डा० माधुरी गुप्ता, चुनाव अधिकारी डॉ० एस० के० गौतम, मनोज पाण्डेय, सहित आदि लोग मौजूद थे।
Blogger Comment
Facebook Comment