आजमगढ़ : वाराणसी लुम्बिनी वाया आजमगढ़ के निर्माणाधीन हाईवे रोड पर देवगांव-सलेमपुर रोड पर अंडरपास व चौराहा न दिये जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी। शुक्रवार को प्रोजेक्ट मैनेजर ने देवगांव-सलेमपुर मार्ग पर सैयद मलिकपुर में गोल चौराहा व सर्किल के बाद जेब्रा क्रासिंग बनाये जाने की जानकारी दी। इससे ग्रामीणों में हर्ष छाया रहा। लालगंज क्षेत्र में एनएच-233 वाराणसी-लुम्बिनी वाया आजमगढ़ का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस हाईवे पर देवगांव-सलेमपुर रोड पर सैयद मलिकपुर में अंडरपास या चौराहा न दिये जाने से लोगों में काफी आक्रोश था। क्षेत्रीय लोगों ने कुछ दूर तक काम को कुछ दिनों से आपत्ति करके रोकवा दिया। शुक्रवार को प्रोजेक्ट मैनेजर जेवीवी रमेश ने डिप्टी मैनेजर एसपी मिश्रा व नरेन्द्र कुमार तथा मैनेजर राजवंत प्रताप सिंह ने बताया कि अब यहां गोल चौराहा व सर्किल के बाद जेब्रा क्रासिंग बनाया जायेगा। मौजूद ग्रामीण गयासुद्दीन, पंकज सिंह प्रधान, सालेहीन प्रधान, इंद्रभान राजभर, अबूबकर, शब्बू, शादाब अहमद, महताब आलम, सूरज प्रसाद, सुफियान अहमद ने कारगर कदम के लिए हर्ष जताया। ग्रामीणों का कहना था कि इस रोड से सैयद मलिकपुर, बसही, अहिरौली, जगदीशपुर बुजुर्ग, सलहरा, बनारपुर, परसौरा, सलेमपुर, बेइली, कठरवां, नोनीपुर, दौना, बैरीडीह आदि गांव के लोग देवगांव आदि बाजारों में आते-जाते हैं। अंडरपास या चौराहा न बनाये जाने से हमें एक से डेढ़ किमी से अधिक की दूरी अनावश्यक रूप से तय करके मोलनापुर तक घूमकर आना-जाना पड़ता। संघर्षरत ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट मैनेजर का आभार जताया।
Blogger Comment
Facebook Comment