शाहगढ़ :आजमगढ़: मदरसा मुहम्मदिया अशरफिया शाहगढ़ के परिसर में गुरूवार की रात को इजलासे आम जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने शिरकत करके उलेमाएदीन की तकरीर को सुना। कार्यक्रम का आगाज हाफिज मुहम्मद अफ्फान ने तिलावे कुरआने पाक से किया और नाते पाक का नजराना मुहम्मद अनस आजमी ने पेश किया। मुख्यवक्ता मुफ्ती मुहम्मद असलम ने रहमतुललिल आलेमीन हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर रौशनी डाली। इसके अलावा मौलाना शमशीर ने भी इजलासे आम को संबोधित किया। अध्यक्षता मौलाना फजले हक मिस्बाही व संचालन हाफिज शाहिद ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बेलाल अहमद, बदरे आलम, हाफिज मुहम्मद साबिर, मुहम्मद अतहर, मुहम्मद रजा आदि लोग उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment