.

.

.

.
.

क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण:अनियमितता मिली तो शिकायतकर्ता को 01 हजार का पुरूस्कार-कमिश्नर

आजमगढ़ 30 दिसम्बर 2017 -- मण्डलायुक्त के. रविन्द्र नायक ने जनपद के तीन धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसके अन्तर्गत पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र मण्डी परिषद, मंदुरी (वि0ख0) बिलरियागंज तथा एफसीआई द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र बूढ़नपुर को देखा तथा केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी क्रय केन्द्र पर आये सभी किसानों का धान क्रय किया जाय। किसी कृषक को लौटाया न जाय। उन्होने कहा कि यदि किसी क्रय केन्द्र से कोई किसान मानक के अनुरूप काॅमन धान केन्द्र प्रभारी द्वारा केन्द्र से वापस लौटाने/ न खरीदने की जानकारी यदि किसी कृषक के द्वारा दी जाती है तो उसे रू0 1 हजार का ईनाम दिया जायेगा तथा सम्बन्धित प्रभारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि ऐसी सूचना आरएफसी के कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नं0-7839564833 पर दी जा सकती है।
मण्डलायुक्त ने धान क्रय केंद्रों  के निरीक्षण के दौरान कहा कि किसानों का भुगतान तत्समय कर दिया जाय तथा धान की डिलेवरी होती रहें। उन्होने किसानो से वार्ता कर सही तौल, भुगतान आदि के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि किसानांे को किसी तरह की परेशानी नही होनी चाहिए और उनके धान क्रय करने में टालमटोल नही होनी चाहिए। श्री नायक ने यह भी निर्देश दिए कि क्रय केन्द्रों पर बैनर/केन्द्र के आगे सरकारी धान क्रय केन्द्र का बोर्ड लगवाया जाय। खरीद व्यवस्था पारदर्शी हो तथा राइस मिलर धान से लदे ट्रकों को तीन घन्टे से अधिक न रोके। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्रों पर किसानों के धान का तौल होते पाया गया और किसानों द्वारा तौल/भुगतान पर सन्तोष व्यक्त किया गया। उन्होने कहा कि क्रय केन्द्र निरन्तर खुलने चाहिए। कोई क्रय केन्द्र बन्द नही होने चाहिए, अधिक से अधिक खरीद सुनिश्चित हो और आॅनलाइन पंजीकरण का प्रतिशत बढ़ाया जाय और इसके लिए शिविर आयोजित किए जाये। सभी क्रय केन्द्रों पर प्रभारी मौजूद पाये गये। आयुक्त ने पंजिका का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान आरएमओ आरबी प्रसाद, अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र सहित सम्बन्धित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment