.

बिलरियागंज: आटो पलटने से बेटे की मौत, मां घायल

बिलरियागंज: थाना क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज-बिलरियागंज मार्ग पर गुरुवार की सुबह बाइक सवार को बचाने में आटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में आटो सवार मां और बेटे में से बेटे की मौत हो गई। वहीं हादसे में पांच अन्य सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों का सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
महराजगंज से एक आटो सवारी लाद कर गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे बिलरियागंज की तरफ आ रहा था। आटो अभी बिलरियागंज-महराजगंज मार्ग पर स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम के पास पहुंचा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर पलट गया। इस हादसे में आटो सवार 35 वर्षीय हरेंद्र यादव पुत्र स्व. द्विज यादव निवासी जगजीवनपुर थाना बिलरियागंज की मौके पर ही मौत हो गई।
वही हरेन्द्र की मां 70 वर्षीया भानुमति देवी पत्नी स्व. द्विज यादव, 18 वर्षीय जसवंत पुत्र स्व. मुसाफिर निवासी जोरीराम थाना सिधारी, 38 वर्षीय संजय पुत्र स्व. सीताराम निवासी ककरही थाना बिलरियागंज, 50 वर्षीय रामजीत पुत्र मैहर निवासी भीलमपुर थाना महराजगंज व 50 वर्षीय अब्दुल क्यूम पुत्र मो. जलील निवासी गडेरिया का पुरा थाना महराजगंज घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पहुंची बिलरियागंज पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बिलरियागंज लाया। जहां डॉक्टरों ने हरेंद्र को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का वहीं इलाल चल रहा है। मृत हरेंद्र तीन भाईयों में दूसरे स्थान पर था और चंडीगढ़ में परिवार के साथ रहता था। दो माह पूर्व पिता की मौत पर वह घर आया था। गुरुवार को वह अपनी मां भानुमति को लेकर यूबीआई बिलरियागंज बैंक आटो से आ रहा था। वह दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता बताया गया है। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment