.

अतरौलिया: बाइक चला रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली,घायल


अतरौलिया :आजमगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगितपुर गांव के पास बुधवार की देर शाम पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए लेकिन मौका देख हमलावर फरार हो गए। घायल युवक को स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। अतरौलिया कस्बा निवासी बंटी (25) पुत्र स्व. लक्ष्मण प्रसाद मद्धेशिया बुधवार को दिन में अपने बड़े भाई विक्की के साथ क्षेत्र के अतरैठ गांव गया था। भाई को छोड़कर अकेले घर लौट रहा था कि मंगितपुर गांव के पास पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने बंटी को असलहा दिखाते हुए रुकने का इशारा किया। खतरा देख बंटी ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। बदमाशों ने बंटी को पीछे से लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। गोली बंटी के कमर में लगी और वह वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुट गए। इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाते हुए हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल के बड़े भाई विक्की ने थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment