.

मुबारकपुर: मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने पेड़ पर फांसी लगा जान दी

मुबारकपुर :आजमगढ़ : स्थानीय कस्बा स्थित नूरपुर बुतात मोहल्ले में ननिहाल में रह रहे 19 वर्षीय युवक ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर सोमवार की भोर में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना अंतर्गत शाहपुर गांव निवासी रामानंद उर्फ पुलइ (19) पुत्र कमला प्रसाद बचपन से ही अपने ननिहाल मुबारकपुर के नूरपुर बुतात गांव में प्रकाश के घर रहकर इंटर तक पढ़ाई की। कुछ दिनों से वह गलत संगत में पड़ गया था और अक्सर घर देर रात तक आता था। इस समय मृतक की मां सोहरवती भी मायके आई हुई थी। रविवार की शाम रामानंद घर से निकला लेकिन रात में घर नहीं लौटा। सोमवार की भोर करीब तीन बजे रामानंद घर लौटा तो मां ने देर से आने का कारण पूछा और फटकार लगाई। इसके बाद वह सोने चली गई। सुबह होने पर घर के बाहर निकली रामानंद की मां ने पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकते शव को देख चीख उठीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और शव को पेड़ से उतारा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। मृतक के दोनों भाई लुधियाना में रहकर कमाते हैं। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment