जहानागंज/आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अभिलासन गांव में सोमवार को करेंट की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चकिया सजराहवा गांव निवासी जब्बार अहमद 55 पुत्र हाजी नूरअली जहानागज थाना क्षेत्र के अभिलासन गांव में किराये के मकान में रहता था। रविवार की देर रात को भोजन करने के बाद वह सो गया था लेकिन सोमवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे तक दरवाजा नही खुला तो शंका हुई । जिसपर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जहानागंज थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने मौके पर जाकर पीछे से दीवार तोड़वाया तो उसे मरा पाया । उसका हाथ इलेक्ट्रॉनिक हीटर पर था और हाथ में इलेक्ट्रिक से जलने का निशान मिला। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृतक फेरी कर कपड़ा बेचता था।
Blogger Comment
Facebook Comment