.

पवई : ईट लदी ट्राली से भिड़ी बाइक, शिक्षक की मौत

 

आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के भरचकिया गांव के पास सोमवार की सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय शिक्षक बाइक से विद्यालय जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत उतरहां गांव निवासी 38 वर्षीय रमेश पुत्र रामजीत यादव पवई के खुरचंदा गांव स्थित विद्यालय में बतौर शिक्षक तैनात था। रोज की भांति सोमवार की सुबह भी वह बाइक से विद्यालय जा रहा था। अभी वह मिल्कीपुर-मित्तुपुर मार्ग पर भरचकिया गांव के पास पहुंचा था कि इसी दौरान सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में शिक्षक रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया। मृतक दो भाईयों में छोटा था और दो बच्चों का पिता था।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment