आजमगढ़ : सठियांव ब्लाक के कस्बा सराय गांव में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी कामरेड बच्चेलाल शास्त्री के जयंती पर चेतक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जनपद के लगभग आधा दर्जन घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। मुबारकपुर के घुड़सवार ने प्रतियोगिता में बाजी मारी तो उन्हें शील्ड व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किसान सभा उप्र के अध्यक्ष इम्तेयाज बेग व भाकपा सदस्य रामहर्ष यादव ने बच्चेलाल शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद चेतक प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें जनपद के लगभग आधा दर्जन घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। मुबारकपुर के अमिलो निवासी हाजी शमीम का घोड़ा, जिसके घुड़सवार अफजाल अब्बास ने चेतक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हरखूपुर गांव के पिंटू सिंह के घोड़े के घुड़सवार अमन ने द्वितीय व सरदारपुर गांव के दीपचंद के घुड़सवार बजरंगी यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में अमिलो के अली आजम के घुड़सवार अरविंद यादव, आजमपुर चकिया के नकुल के घुड़सवार केदार यादव, जमुड़ी गांव के शब्बीर के घोड़े के घुड़सवार अमन ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को शील्ड व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि इम्तेयाज बेग ने कहा कि आजादी की जंग में 16 अगस्त 1942 को तरवां थाना फंूकने में अपने साथी तेजबहादुर सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर रहे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। अध्यक्षता गुलाब मौर्या व संचालन सुरेंद्र यादव ने किया। आयोजक ग्राम प्रधान इस्माइल फारूकी व मोहम्मद नसीम ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर मिसम अब्बास, श्रीकांत सिंह, रामसुधारे मौर्या, कैलाश मौर्या, त्रिभुवन प्रसाद मौर्या, वसीउल्लाह, हसन खां, रामाज्ञा यादव, हीरा यादव, शत्रुध्न यादव, गुलाम नबी, उस्मानी, रहबर हुसैन, गुड्डू, अजीम फारूखी, दाऊद आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment