आजमगढ़ : कंधरापुर थाना अंतर्गत अंवती गांव के पास सोमवार को दिन में बोलेरो व बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज और मृतक के शव को पीएम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय आशीष पुत्र राजेश सोमवार को तहबरपुर के कोठिहार गांव निवासी 45 वर्षीय रामकिशुन पुत्र स्व. रामप्यारे को बाइक पर बैठा कर जिला मुख्यालय आ रहा था। अभी दोनों कंधरापुर थाना अंतर्गत तहबरपुर-भंवरनाथ मार्ग पर स्थित अंवती गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गिर पड़े। रामकिशुन ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं आशीष गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर कंधरापुर व तहबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल आशीष को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया वहीं पंचनाम के बाद मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। मृतक राम किशुन गांव में ही गुमटी में टॉफी-बिस्कुट की दुकान खोल रखा था। वह तीन बेटी व एक बेटे का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment