.

जेल में बंदियों को ध्यान, योग, प्राणायाम एवं आसन का प्रशिक्षण दिया गया

आजमगढ़ : कारागार, में निरुद्ध बन्दियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक सुधार व विकास के उद्देश्य से पतन्जलि योग पीठ हरिद्वार की उत्तर प्रदेश इकाई के सदस्य कार्यकारिणी आदर्श योग प्रशिक्षक देवविजय यादव द्वारा आज दिनाँक 12.11.2017 को प्रातःकाल ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पुरुष बन्दियों को संस्था के योग प्रशिक्षक देव विजय यादव, रवि प्रकाश यादव, जयश्री यादव तथा महिला बन्दियों को पतन्जलि योग समिति आजमगढ़ की योग प्रशिक्षिका श्रीमती साधना यादव व प्रतिभा यादव द्वारा ध्यान, योग, प्राणायाम, एवं आसन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित बन्दियों को सम्बोधित करते हुए प्रशिक्षक श्री देवविजय यादव ने बताया कि योग का प्रयोग शारीरिक,मानसिक और अध्यात्मिक लाभों के लिये हमेशा से होता रहा है। आज की चिकित्सा शोधों नें यह साबित कर दिया है कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से मानव जाति के लिये वरदान है। जहाँ जिम आदि से शरीर के किसी खास अंग का ही व्यायाम होता है, वहीं योग से शरीर के समस्त अंग ,प्रत्यंगों का व्यायाम होता है, जिससे अंग, प्रत्यंग सुचारू रूप से कार्य करने लगते हैं। योगाभ्यास से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। बुढ़ापे में भी जवान बने रह सकते हैं, त्वचा पर चमक आती है, शरीर स्वस्थ, निरोग और बलवान बनता है। जहाँ एक तरफ योगासन मांसपेशियों को पुष्टता प्रदान करते हैं, जिससे दुबला-पतला व्यक्ति भी ताकतवर और बलवान बन जाता है, वहीं दूसरी ओर योग के नित्य अभ्यास से शरीर से फैट कम भी हो जाता है। इस तरह योग कृष और स्थूल दोनों के लिये फायदेमंद है। योगासनों के नित्य अभ्यास से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है, जिससे तनाव दूर होकर अच्छी नींद आती है, भूख अच्छी लगती है, पाचन सही रहता है। योग से ब्लड-शुगर का लेबल घटता है और यह स्क्स् या बैड कोलेस्टॅªाल को भी कम करता है। डायबिटीज रोगियों के लिये योग बेहद फायदेमंद है।

योग के अंग प्राणायाम एवं ध्यान भी योगासनों की तरह शरीर के लिये बहुत फायदेमंद है। प्राणायाम के द्वारा श्वास-प्रश्वास की गति पर नियंत्रण होता है, जिससे श्वसन संस्थान संबन्धित रोगों में बहुत फायदा मिलता है। दमा, एलर्जी, साइनोसाइटिस, पुराना नजला, जुकाम आदि रोगों में तो प्राणायाम बहुत फायदेमंद है, साथ ही इससे फेफड़ों की आॅक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ जाती है, जिससे शरीर की कोशिकाओं को ज्यादा आॅक्सीजन मिलने लगती है, जिसका पूरे शरीर पर सकारात्मक असर पड़ता है। बन्दी पवन कुमार पाण्डेय ने ओंमकार भजन व योग के विषय पर अपना विचार प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अन्त में जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम द्वारा बन्दियों के कल्याण हेतु कारागार में ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जाने हेतु पतन्जलि योग समिति के सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी योग प्रशिक्षक श्री देवविजय यादव एवं उनके सहयोगीगण के प्रति आभार ज्ञापित किया गया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के नियमित आयोजन कराने की अपेक्षा की गयी। कार्यक्रम में जेलर श्री एस0के0 पाण्डेय, श्री अपूर्वब्रत पाठक, शिक्षाध्यापक श्री दिनेश कुमार मिश्र सहित स्टाफ के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment