.

बिलरियागंज :ट्रक के रौंदने से बाइक सवार की मौत ,ट्रक चालक गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कस्बा में रविवार की दोपहर में एक बाइक सवार अधेड़ घरेलू कार्य का समान लेने के लिए बाइक से जा रहा था कि जैसे ही कस्बा के पास पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया जिससें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगो ने ट्रक चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मृत भीमराज प्रजापति 50 पुत्र स्व.छोटे लाल हाइडिल कालोनी के पास नये भवन का निमार्ण करा रहा था। कुछ समान लेने के लिए बाइक से जीयनपुर रोड के पास जा रहा था कि जैसे ही कस्बा के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया जिससें बाइक सवार भीमराज की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही बाजार वासियों ने ट्रक चालक को मौके से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृत के पास दो पुत्री है जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस ने दोनो पुत्रियों को घटना की सूचना दे दिया है। दोनो पुत्रिया बाहर रहती है देर शाम तक घर नही आई थी आने का इंतेजार कर रहे थे। मृतक ने भाई का पुत्र श्याम भवन पुत्र स्व कमलेश को गोद ले लिया था उसी ने चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी हुई थी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment