.

फूलपुर: शबाना आजमी का फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

फूलपुर: आजमगढ़ : प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद शबाना आजमी मिजवां वेलफेयर सोसायटी की सचिव नम्रता गोयल सोमवार साथ सोमवार को अपने पैतृक गांव फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां गांव में देर शाम पहुची। इस दौरान समर्थक व ग्रामीणो ने उन्हे फूल माला से लाद दिया। शबाना आजमी बाबतपुर से कार द्वारा मेजवां गांव स्थित फतेह मंजिल पहुची। उनके स्वाागत के लिए मिजवां सोसायटी से जुडे लोग काफी देर से प्रतीक्षा कर रहे थे। गेट पर स्वागत के बाद शबाना आजमी फतेह मंजिल पहुची जहां संयोगिता और उनकी टीम के  सदस्यो ने शबाना आजमी और नम्रता गोयल की आरती उतारी। इसके बाद उन्होने अपने पिता मशहूर शायर कैफी अजमी की मूर्ति पर माल्यपर्ण किया। साथ ही साथ ही उन्होने उपस्थित लोगो की हाल चाल लिया। फतेह मंजिल में शबाना ने मिजवां सोसायटी के प्रबन्धक आशुतोष त्रिपाठी से सोसायटी द्वारा संचालित कार्यो की समीक्षा किया। शबाना के मेजवां पहुचने पर जिंदाबाद के नारे लगाये गये। इस मौके पर संयोगिता, गोपाल, मुकेश सिंह, अंशुमान जायसवाल थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment