मार्टीनगंज/आजमगढ़। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर जहाँ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। वहीं तहसील क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल मैं जच्चा बच्चा केन्द्र पर गन्दगी के बीच स्वास्थ्य कार्यकर्तियों द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है। जिससे बच्चों में गन्दगी के चलते संक्रमण की आशंका बनी हुई हैं। बातादे कि अस्पताल के बाहर इस कदर गंदगी फैली हुई कि दूर तक गंध आ रहा है। वही अस्पताल के बाहर घास फूस उग अस्पताल की शोभा बढ़ा रहे है। सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर लाखों रुपए खर्च कर स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य संस्थानों को स्वच्छ रखने के निर्देश के बाद भी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकरौर सहबरी सहित बगल मैं स्थित जच्चा बच्चा केंद्र पर गन्दगी को अम्बार लगा हुआ है। इसी गन्दगी के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों को टीका करण किया जा रहा हैं । टीकाकरण कर रही एनम प्रियंका सिंह का कहना है कि केंद्र की सफाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुशील अस्थाना से मांग की गई गई थीं अभी ध्यान नही दिया गया। हम लोग क्या करें ,गंदगी बढ़ती जा रही है और गंध भी आ रही है। इस सम्बंध मेंं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुशील अस्थाना का कहना था कि अधिक दिन सिकरौर सहबरी जच्चा बच्चा केंद्र पर कोई एनम नियुक्त नहीं थी जिससे सफाई नहीं हो सकी है। जल्द सफाई करा दी जायेगी।
Blogger Comment
Facebook Comment