आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के गांव रोशनगांव के निवासी कन्हैया ने सोमवार के पुलिस कप्तान से घर में घुसकर मारपीट करने वाले गांव के दंबगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित कन्हैया ने बताया कि गांव के दबगों ने उसके घर में घुसकर उसके व उसके परिवार के लोगों के बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया परन्तु सूचना देने के बाद भी अभियुक्त पर कार्यवाही स्थानीय पुलिस नहीं कर रही है जिससे दबंगो का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे पुन: मारने की धमकी दे रहें है। पीड़ित ने पुलिस कप्तान से दबंग अभियुक्तों पर कारगर कार्यवाही करते हुए अंकुश लगाने की मांग की है।
Blogger Comment
Facebook Comment