.

कांग्रेस पार्टी ने धूमधाम से मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

आजमगढ़: जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डा संतोष सिंह रहे। कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद करते हुए नमन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहाकि आधुनिक व समृद्ध भारत के निर्माण में पंडित नेहरू ने जो योगदान किया और पूरे विश्व में एक सशक्त भारत के रूप में जो पहचान बनवाया इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए कांग्रेस उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। हम कांग्रेसजन भारत की एकता, अखण्डता की रक्षा करते हुए दलितों, किसानों व मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सदैव कार्य करते रहे, यहीं पंडित नेहरू जी के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। कार्यक्रम में लालसा राय, राजमंगल सिंह, चन्द्रपाल यादव, मालती मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, मुन्नू यादव, आेंकार पाण्डेय, विजेश्वर सिंह, रामअवध यादव, प्रमोद सिंह, संतोष कुमार, राजबली राम, डा सुधाकर, प्रदीप यादव, महेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment