.

चाइल्ड केयर क्लिनिक में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मनाया गया बाल दिवस


हेल्दी बेबी प्रतियोगिता हुई आयोजित 

आजमगढ़ :  मंगलवार को चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी आजमगढ़ पर बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जन्म से लेकर 18 साल तक के कुल 289 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिनके स्वास्थ्य का परीक्षण शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डॉ डी डी सिंह ने किया। सभी बच्चों का वजन और लंबाई का माप लिया गया तत्पश्चात हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार अवंतिका स्वर्णकार, द्वितीय पुरस्कार अनाया जायसवाल और तृतीय पुरस्कार रिद्धिमा सिंह को दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बच्चे को टोपी, चश्मा, गुब्बारा, पेन, पेंसिल, कटर, इरेज़र, लट्टू, कलर पेन, मास्क, पजल गेम, ड्राइंग बुक, पोएम बुक, स्टोरी बुक आदि देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों से ज्यादा उनके अभिभावकों में जोश देखा गया। उन्हें इस बात की चिंता थी कि किसका बच्चा प्रथम आयेगा। इस प्रतियोगिता के मद्देनजर क्लिनिक को गुब्बारों और रंग बिरंगी झंडियों और बाल दिवस के बैनर पोस्टर से सजाया गया था। इस अवसर पर डॉ डी डी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अभिभावकों में अपने बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है और वे उनके स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहते हैं। इसी के मद्देनजर विगत 8 वर्षों से बाल दिवस समारोह का आयोजन करता आ रहा हूँ और आगे भी करता रहूँगा। मौसम से बचाव के तहत डॉ सिंह ने बताया कि कमरे का तापमान नियंत्रित रखें, सिर, कान, हाथ और पैर ढक कर रखें। घर से बाहर जाते समय पूरी आस्तीन के कपड़े पहनायें। पानी उबालकर गुनगुना प्रयोग करें।बाहर की खाद्य सामग्री का प्रयोग न करें। छः माह तक के बच्चों को केवल माँ का ही दूध पिलायें। बोतल से दूध न पिलायें। साफ सफाई का ध्यान रखें। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ पुष्पेन्द्र चौहान, डॉ राम मनोहर लोहिया आयु.नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज मुस्कुरा, कोइरियापार मऊ की छात्राएं नीतू चौहान, विवेक गुप्ता, अरविंद, शालिनी मौर्या, शीला पाल, सोनी, राधा, मधुलता, सीमा चौहान, अमीना खातून, सुषमा चौहान, वसीक अहमद, मो मुस्तकीम, ब्रह्मदेव सिंह, सुनील पाण्डेय, राना कुमार, राजनाथ, सोनू, विमल, विकास, सतीश, सुनील सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment