.

मेहनगर :पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर उत्साह के साथ मना नेहरू जी का जन्मदिन


आजमगढ़: पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर मेहनगर  में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक राम मुरारी मौर्य ने बच्चों से केक कटवा कर उन्हें उपहार दिया और अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चे देश के मूल्यवान संपत्ति है और वही भविष्य की आशा भी हैं। राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों को सम्मान सहित देखभाल एवं समाज से सुरक्षा मिलना अति आवश्यक है। हम सभी को राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक के रूप में बाल अधिकारों के बारे में स्वयं जागरूक होना चाहिए और लोगों को भी जागरुक करना चाहिए एक विद्यार्थी के जीवन में जितना महत्व ज्ञान एवं ज्ञान दाता का है उतना ही महत्व ज्ञान प्राप्ति स्थल अथवा विद्यालय का है। हम सभी लोगों को अपने विद्यालय के साथ_साथ अपने घर और गांव को भी स्वच्छ एवं सुंदर रखना चाहिए क्योंकि बच्चों की स्वच्छता अति आवश्यक है बच्चों को हमें शिक्षा के साथ साथ प्यार देना बहुत जरूरी है बाल दिवस मनाने का सार्थक तभी है जब हम बच्चों की समस्याओं का अध्ययन कर उनका अति शीघ्र समाधान ढूंढ ले। देश के प्रत्येक बच्चे को चाहे वह गरीब हो या अमीर हो उनको शिक्षा स्वभाव और सुरक्षा के अधिकार दिला सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान एवं समस्त क्षेत्रवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment