आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पद्माकर लाल वर्मा घुट्टुर सेठ के समर्थन में नरौली के समीप रूपाली डेवलपर्स के प्रागंण में एक नुक्कड़ जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सपा सरकार अपने शासनकाल में आजमगढ़ शहर के विकास के लिए करोड़ों रूपये दिये। सपा के शासनकाल में ही यहां का चतुर्दिक विकास हुआ। उन्होंने उपस्थित लोगों से सपा प्रत्याशी पद्माकर लाल वर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील किया। आजमगढ़ के प्रभारी व देवरिया के एमएलसी रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि आजमगढ़ नेता जी का संसदीय क्षेत्र है। यहां की जनता से काफी उनका लगाव है। शहर के विकास की हर एक ईंट पर नेता जी व अखिलेश यादव का नाम है। नपा प्रत्याशी पद्माकर लाल वर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर को संवारना, सजाना सपा का मुख्य उद्देश्य रहा है और सपा ने यह करके भी दिखाया है। सपा को छोड़ दिया जाये अन्य किसी पार्टी ने इस जनपद की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। मै जनता का सेवक बनने के लिए आप के सामने आया हूं। नगर के विकास के लिए आप लोगों का हमें आशीर्वाद चाहिए। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, हरिश्चन्द यादव, शिवमूरत यादव, राजाराम सोनकर, जमीन अहमद, नदीम खान, रोशन वर्मा, रवि वर्मा, अखंड सिंह, नरौली से सभासद प्रत्याशी अंजलि सोनकर, संतोष कुमार सोनकर, पप्पू यादव, वेदप्रकाश यादव, शमीम असरफ, मेराज, बोनी, छोटू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment