पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर,व्यापारियों में मचा हड़कंप
फूलपुर/अम्बारी: फूलपुर कोतवाली के बिलारमऊ शांतिनगर में बीती रात पीछे से सेंध लगा कर गारमेंट की दुकान मे चोरो ने घुस कर लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह हुई तों उसके होश उड़ गये। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस जांच पड़ताल कर चली गई। जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारमऊ शांतिनगर में जौनपुर के शाहगंज कोतवाली निवासी व्यापारी हिमांशु अग्रहरी पुत्र रमेश चन्द्र गारमेंट की दुकान किये है। सोमवार की सुबह जब पीड़ित शो रूम खोलने पहुचां तो देखा कि पीछे की दीवार में सेंघ लगाकर चोरो ने नगदी सहित एक लाख पच्चीस हजार का सामान जिसमें साडी, कपडा व बच्चों के कपडे उठा ले गए। साथ ही गल्ले रखें पच्चीस हजार नगद भी उठा ले गए। पीड़ित ने यह देख घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 100 नम्बर पुलिस और अम्बारी चौकी की पुलिस आयी थी हिमांशु ने अम्बारी चौकी मे तहरीर दिया हैं। वही क्षेत्र के व्यापारियों में हडंकप मचा हुआ है। व्यापारियों को कहना है कि आये दिन चोरी हो रही है और पुलिस सक्रीय नहीं हो रही है ।
Blogger Comment
Facebook Comment