.

आया पैसा ,बच्चों को मिलेगा मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन व दूध

आजमगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बताया की जनपद में मध्यान्ह भोजन  योजनान्तर्गत परिवर्तन लागत के मद में प्राथमिक विद्यालयों हेतु रू0 4,54,85,062 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों हेतु 2,39,54,557 रुपये की धनराशि का प्रेषण 10 नवम्बर को विद्यालयों के मध्यान्ह भोजन निधि में कर दिया गया है तथा माह दिसम्बर, जनवरी  व फरवरी 2018 में प्रयोग हेतु खाद्यान्न का विद्यालयवार आवंटन कार्यलय के पत्र संख्या 976468 मिड.डे.मील 10 नवम्बर द्वारा किया जा चुका है। इस प्रकार विद्यालयों को परिवर्तन लागत एवं खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया गया है। अत: ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक विद्यालयों में प्रत्येक शैक्षिक दिवस निर्धारित मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन एवं प्रत्येक बुद्धवार को दूध  का वितरण सुनिश्चित करें। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment