आजमगढ़ 13 नवम्बर -- आकांक्षा समिति, आजमगढ़ की सचिव ऋचा सिंह ने बताया कि दिनांक 27.11.2017 को आकांक्षा समिति के तत्वाधान में महिला सशक्तीकरण के तहत जिला चिकित्सालय पर प्रस्तावित रक्तदान शिविर के जनजागरूकता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके अन्तर्गत दिनांक 15.11.2017 को आजमगढ़ नगर के विभिन्न विद्यालयों/महाविद्यालयों की छात्राओं द्वारा नवीन कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास स्ट्रीट पेटिंग का उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। दिनांक 18.11.2017 को डी0ए0वी0 कालेज से नगर पालिका चौराहे तक मानव श्रृंखला निर्माण तथा दिनांक 24.11.2017 को आजमगढ़ नगर में जागरूकता रैली के आयोजन एवं बच्चों द्वारा रंगाली प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी । उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम की व्यवस्था नगर के विभिन्न कालेजों व इवेन्ट मैनेजमेन्ट संस्थाओं के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक/बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अपनी देख-रेख में सम्पन्न करायेगें। अपर निदेशक, स्वास्थ्य, आजमगढ़ उपरोक्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे, जिनके पर्यवेक्षण में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक/बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आपस में समन्वय स्थापित करके कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने की दृष्टि से समिति का सम्पूर्ण सहयोग करेगें।
Blogger Comment
Facebook Comment