.

पीठासीन अधिकारीयों एवं मतदान अधिकारी प्रथम का मतदान प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ

आजमगढ़ 06 नवम्बर -- नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में कराने के उद्देश्य से डीएवी इण्टर कालेज में पीठासीन अधिकारीयों एवं मतदान अधिकारी प्रथम का दो चरणों में मतदान प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रथम पाली 10 बजे से 01 बजे तक जिसमें 473 मतदान कामिकों को तथा द्वितीय पाली 2 बजे से 5.00 बजे तक जिसमें 473 मतदान कामिकों को विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रकार कुल 946 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह द्वारा डीएवी इण्टर कालेज में चल रहे कुल 15 कमरों में मतदान कार्मिको के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान कार्मिको को विधिवत प्रशिक्षण देना सुनिश्चत करें ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हों।
उन्होने मास्टर ट्रेनरों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान कार्मिकों को मतपेटिका की तैयारी, मतलेख पत्र, मतदान सामग्री, अमिट स्याही, मतपत्रों को जारी करने की तैयारी के सम्बन्ध में, चैलेंज वोट, टेण्डर वोट, दृष्टिबाधा या किसी अन्य अशक्तता के कारण निर्वाचकों को सहायक/साथी उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में, निर्वाचन सम्बन्धी प्रपत्रों को सील बन्द करना, निर्वाचन सामग्री को अलग-अलग पैकेटों मंे रखने के सम्बन्ध में अमिट स्याही, स्याही लगा स्टैम्प पैड, पीठासीन अधिकारी की धातु की मुहर, सुभेदक चिन्ह वाली मुहर, एयरो क्रास सील, पीठासीन अधिकारी की डायरी के सम्बन्ध में विस्तार से प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार चैधरी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment