आजमगढ़ 14 नवम्बर -- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 में मतगणना कराये जाने हेतु टेबुल का निर्धारण किए जाने का निर्देश दिया गया है। जिसके क्रम में जनपद में मतगणना हेतु मतगणना टेबूल का निर्धारण 3 नवम्बर द्वारा किया गया था उसमें आंशिक संशोधन करते हुए जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 की मतगणना कराये जाने हेतु मतगणना टेबूल का निर्धारण किया गया है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि चेयरमैन पद हेतु निर्धारित मतगणना टेबूल की कुल संख्या 83 तथा सदस्य पद हेतु कुल 91 मतगणना टेबूल निर्धारित किए गये हैै तथा कुल 364 मतदान स्थलों की संख्या निर्धारित है। इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि सदर तहसील के नगर पालिक परिषद आजमगढ़ में 132, मुबारकपुर में 94 मतदान स्थल तथा 25-25 चेयरमैन एवं सदस्य पद हेतु मतगणना टेबूल निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार निजामाबाद तहसील के नगर पंचायत निजामाबाद में 13, सरायमीर में 20 मतदान स्थल तथा चेयरमैन पद हेतु 4-4 तथा सदस्य पद हेतु 5-5 मतगणना टेबूल निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया है कि इसी प्रकार फूलपुर तहसील के नगर पंचायत फूलपुर में 10 मतदान स्थल, चेयरमैन पद हेतु 2 मतगणना टेबूल सदस्य पद हेतु 3 मतगणना टेबूल, नगर पंचायत माहुल में 11 मतदान स्थल, चेयरमैन/सदस्य पद हेतु 3-3 मतगणना टेबूल, सगड़ी तहसील के नगर पंचायत बिलरियागंज में 15 मतदान स्थल, चेयरमैन पद हेतु 4 मतगणना टेबूल तथा सदस्य पद हेतु 5 मतगणना टेबूल, नगर पंचायत अजमतगढ़ में 11 मतदान स्थल, चेयरमैन पद हेतु 2 तथा सदस्य पद हेतु 3 मतगणना टेबूल, नगर पंचायत जीयनपुर मंे 11 मतदान स्थल, चेयर/सदस्य पद हेतु 3-3 मतगणना टेबूल और महराजगंज नगरपंचायत में 10 मतदान स्थल, चेयरमैन पद हेतु 2 तथा सदस्य पद हेतु 3 मतगणना टेबूल निर्धारित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने आगे बताया है कि नगर पंचायत मंेहनगर में 13 मतदान स्थल चेयरमैन पद हेतु 3, सदस्य पद हेतु 4 मतगणना टेबूल, कटघर लालगंज नगर पंचायत हेतु 13 मतदान स्थल चेयरमैन पद हेतु 3 तथा सदस्य पद हेतु 4 मतगणना टेबूल और नगर पंचायत अतरौलिया में कुल 11 मतदान स्थल, चेयरमैन/सदस्य पद हेतु 3-3 मतगणना टेबूल निर्धारित किया गया है। श्री सिंह ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 में निकायवार अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद हेतु उपरोक्तानुसार मतगणना टेबूल निर्धारित करते हुए समस्त उप जिलधिकारियों (मार्टिनगंज को छोड़कर) को निर्देशित किया है कि मतगणना हेतु समस्त मतगणना केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
Blogger Comment
Facebook Comment