पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा,जांच में जुटी लालगंज::आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार के समीप आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रही स्कार्पियां वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतका का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के चदंवक थाना क्षेत्र के हीरापुर मचहटी निवासिनी मृता मेवाती 50 पत्नी स्व.शिवकरण राम मंगलवार की शाम को अपने पुत्र सिंटू के साथ साईकिल से देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार जा रही थी। मेवाती ज्योही कंजहित बाजार के पास पहुंची ही थी की आजमगढ़ की तरफ से जा रही तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। जबकि उसका पुत्र सिंटू बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया, जबकि पुत्र सिंटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज मे उपचार के बाद डाक्टरो ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मेवाती के 5 पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment