.

बिना अनुमति दो प्रचार वाहन हुए सीज, अन्य को जाएगी नोटिस

आजमगढ़ : नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है । मंगलवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी ने बिना अनुमति प्रचार-प्रसार कर रहे नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के बसपा प्रत्याशी सुधीर सिंह पपलू और एक निर्दल सभासद के वाहन को सिधारी थाने में सीज कर दिया। जबकि भाजपा प्रत्याशी समर्थक के दो वाहन मौका देख फरार हो गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि कमिश्नरी से मंडलायुक्त की बैठक से निकले के बाद सिधारी थाने के समीप बसपा प्रत्याशी के एक और उसके पीछे एक निर्दल सभासद उम्मीदवार का वाहन से बिना अनुमति के प्रचार-प्रसार करते मिले, जिससे सिधारी थाने में सीज करा दिया गया। बताया कि इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी के दो वाहन आए लेकिन मौका देख फरार हो गए। अब इन तीनों उम्मीदवारों को आचार संहिता के उल्लंघन में नोटिस भेजी जाएगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment