आजमगढ़। नगर के रैदोपुर स्थित टाईनी टा्टस विद्यालय में नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए गत 6 नवम्बर से चलाये जा रहे मस्ती की पाठशाला वर्कशाप का रविवार को विधिवत समापन हुआ। वर्कशाप में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये कलाकारों ने बच्चों को मनोहारी, आकर्षक व सुरचिपूर्ण तरीके से पढ़ने के टिप्स दिये। समापन समारोह में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति में कलाकारों का स्वागत करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गयी। इस अवसर पर जया गौड़ द्वारा आयोजित मस्ती की पाठशाला का समापन समारोह पूर्वक प्रबंधक नितिन गौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भुनेश्वर से सत्यभामा माँझी सरोज, जुलियस, कटक से सिद्धार्थ , नागपुर से अदिती, मुम्बई से कल्याणी आदि कलाकारों ने फोटोग्राफी, वालपेटिंग, कामिक्स, रास, स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में बच्चों एवं कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति कर अपने करतब दिखाये।
Blogger Comment
Facebook Comment