फरिहा:आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गाँव में रविवार को एक 12 वर्षीय बालक ने संदिग्ध परिस्थितयों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजन में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बना कर परिजन को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव निवासी मृत अराफत 12 पुत्र मंसूर अली सरायमीर के एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को छुट्टी पर वह अपने घर आया था और लोगों ने बताया कि शनिवार देर शाम से ही बहकी-बहकी बातें कर रहा था। शाम को वह अपने परिजनों से अन्होनी होने जैसी बाते करना लगा। लेकिन परिजन समझ नही पाये अखिर क्या कहना चाह रहा है। जानने की कोशिश की आखिर वह ऐसी बातें क्यों कह रहा है उसे क्या परेशानी है। शाम 6 बजे के बाद जब परिजन उसे नहीं देखे तो ढूँढना शुरू कर दिये कि इसी बीच घर के अंदर ही एक कमरे से उसकी फंदे से झूलती हुई लाश मिली। जिसे परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र 10 भाई व 4 बहन में पाँचवे नंबर पर था। सरायमीर क्षेत्र के एक मदरसे में शिक्षा ग्रहण करता था। घटना से परिजन सदमे में हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment