आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय सिंह के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाट्न श्री कृष्ण गौशाला, पहाड़पुर में क्षेत्रीय मंत्री सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डु द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी ने नगर की जनता से अपील किया कि जिस तरह से देश एवं प्रदेश में भाजपा नीत सरकारों ने विकास का कार्य कर मील का पत्थर स्थापित किया है , उसी तरह से नगर में विकास की गंगा बहाने का कार्य होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, अखिलेश मिश्रा, सुनील राय ने भी संबोधित करते हुए कहा की भाजपा प्रत्याशी की जीत आजमगढ़ नगर की तस्वीर बदल देगी । इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमनारायण पाण्डेय, पूर्व नपा अध्यक्ष माला द्विवेदी, डॉ श्यामनारायण सिंह, राजेश सिंह महुआरी, सुरेश शर्मा, बृजेश यादव, हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय, सच्चिदानंद सिंह, अमित तिवारी, विद्याधर श्रीवास्तव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पंकज सिंह कौशिक, रविशंकर तिवारी, मृगांक सिन्हा, कुशल सिंह गौतम, अतुल सिंह, आयुष अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह अवनीश चतुर्वेदी, अशोक सोनकर, श्रीकृष्ण पाल एवं सभी वार्डों के पार्टी के प्रत्याशी एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment