.

शिक्षक कल्याण समिति ने सेवा निवृत्त शिक्षकों की उपेक्षा का लगाया आरोप

आजमगढ़। सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण समिति की नगर के डीएवी इण्टर कालेज के सभागार में रविवार को जिलाध्यक्ष अबू मोहम्मद खाँ की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में सरकार पर सेवा निवृत्त माध्यमिक शिक्षकों की उपेक्षा किये जाने का आरोप करते हुए पूर्व की तरह समानता के आधार पर पेंशन निर्धारण करने की माँग की गयी। बैठक का संचालन करते हुए जिलामंत्री विजयधारी पाण्डेय ने कहा कि उप्र शासन के विशेष सचिव नील रतन कुमार द्वारा प्रेषित 04 सितम्बर 2017 के शासनादेश में केवल राज्य कर्मचारियों के पेंशनरों हेतु है जबकि सेवा निवृत्त माध्यमिक शिक्षकों का उल्लेख करके उन्हें ला•ा से वंचित किया गया है। इस प्रकार सेवा निवृत्त माध्यमिक शिक्षकों ने जनवरी 1986 से 2016 तक की पेंशन निर्धारण की राजाज्ञा शीघ्र किये जाने की माँग की। समिति के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द दयाल सिंह ने संगठन के क्रियाकलापों पर संतोष व्यक्त किया। उपाध्यक्ष राधेबल्ल•ा पाण्डेय ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहाकि सबके सहयोग से ही संगठन चलता है हमें एकजुट होकर संगठन को अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने की आवश्यकता है। पूर्व अध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने 2005 से वंचित किये गये पेंशनरों की पेंशन बहाल करने, 50 प्रतिशत रोडवेज बसों में छूट तथा चिकित्सीय सुविधा दिलाने की सरकार से माँग की। बैठक में अवधनरायण मिश्र, शंकर सिंह यादव, ज्वाला प्रसाद राय, हरिवंश यादव, सत्यराम गिरी, प्रद्युम्न शुक्ल, त्रि•ाुवन मिश्र, सुरेन्द्र नाथ सिंह, महेन्द्र प्रताप अस्थाना, ओमप्रकाश मिश्र, हरिश्चन्द्र सिंह, अम्बिका दूबे, सूबेदार यादव, राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय , ब्रहम प्रकाश राय, श्रीराम राय, बेचन राम, रामचन्द्र राय, मुहम्मद जफर, याहिया खाँ, अब्दुल कलीम, अब्दुल वाहिद खाँ उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment