आजमगढ़: गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रविवार की शाम को एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासनी मृतका मीरा यादव पत्नी वीरेन्द्र यादव ने रविवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में खुद आग लगा लिया। जिससें वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहा डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी। बाद में मायके वालों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दे दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जाचं में जुट गई। बताया जाता है कि मृतका की शादी 30 जून 2017 को रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल में हुई।
Blogger Comment
Facebook Comment