.

प्रेमिका के पति को फंसाने के लिए कर दी छोटे भाई की हत्या

झूठी निकली तांत्रिक द्वारा लाश का पता बनाने की कहानी 

खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने दिया 5000 का पुरस्कार 

आजमगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र के कोठरा गांव स्थित कुएं से बरामद किशोर  के शव की घटना का सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। सीओ सिटी सच्चिदांनद ने बताया कि इस मामले में मृत बालक के बड़े भाई की गिरफ्तारी के बाद सीओ सिटी सच्चिदांनद ने बताया कि बड़े भाई ने ही छोटे भाई की गला दबा कर हत्या के बाद शव कुएं में फेक दिया था। प्रेमिका के साथ देख लेने और प्रेमिका के पति को फंसाने की नियत से बड़े भाई ने घटना को अंजाम दिया था।
कोठरा गांव स्थित कुएं से 7 नवंबर की सुबह एक 13 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ था। बालक के शव की पहचान संतोष यादव पुत्र स्व. भागवत यादव निवासी महरूपुर थाना मुबारकपुर के रूप में हुई। शव की शिनाख्त के बाद बड़े भाई सिनोद यादव ने बताया था कि छोटा भाई छह नंवबर को घर से सामान लेने के लिए निकाला था और फिर वापस नहीं लौटा। एक तांत्रिक ने उसे बताया कि शव ककरहटा गांव के पास स्थित कुएं में है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और हत्यारे की तलाश में जुट गई। पीएम रिपोर्ट में बालक की गला दबा कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस की विवेचना में मृत संतोष के बड़े भाई सिनोद की तरफ ही हर कड़ी जुड़ती जा रही थी। रविवार को पुलिस ने सिनोद को नरौली टैक्सी स्टैंड के पास से पकड़ लिया। उस समय वह कहीं भागने की फिराक में था। कड़ाई से की गई पूछताछ में सिनोद टूट गया और छोटे भाई की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र की रहने वाले एक विवाहित महिला से उसका प्रेम प्रपंच है। उक्त महिला को उसके पति ने छोड़ दिया था, जिसके चलते वह बलरामपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। छह नवंबर को वह अपने छोटे भाई के साथ बलरामपुर स्थित प्रेमिका के मायके मिलने के लिए पहुंचा। उसने अपने भाई को कुएं के मुडेर पर बैठा दिया और खेत में मिलने चला गया। पीछे-पीछे भाई भी मौके पर पहुंच गया और प्रेमिका के साथ उसे देख लिया। वहीं प्रेमिका का पति भी उसे जानमाल की धमकी दे रहा था। छोटा भाई कहीं ये बातें घर न बता दे, यह सोच कर भाई की गला दबा कर हत्या कर दी और शव कुएं में फेक दिया। उसने यह भी बताया कि उसकी योजना प्रेमिका के पति को भाई के हत्याकांड में फंसाने की थी।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment