.

पिकअप सवार बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस पर पथराव किया

आजमगढ़ :पिकअप सवार बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात पीछा कर रही पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे कंधरापुर की यूपी 100 के सिपाही की चोटिल होने की खबर है साथ ही पुलिस वाहनों के शीशे भी टूट गए। मऊ की तरफ भाग रहे बदमाशों का कई थानों की पुलिस देर रात तक पीछा करती रही लेकिन वे गिरफ्त में नहीं आए। मिली जानकारी के अनुसार रात में बाइक लूट की सूचना मिलने पर कंधरापुर थाने की प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह सिपाहियों के संग तलाश में निकली थी। भंवरनाथ के समीप एक पेट्रोल पंप पर एक पिकअप खड़ी थी और दर्जन भर लोग उसके पास खड़े थे। एक जगह इतने लोगों के एकत्रित देख कर प्रभारी निरीक्षक ने वाहन रोक दिया और पूछताछ करने लगीं। इतने में बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया  पिकअप में सवार होकर शहर की ओर भागने लगे। रास्ते में यूपी 100 की 18 नंबर की गाड़ी ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर भी जमकर पथराव किया। इससे वाहन के शीशे टूट गए और उसमें बैठा पुलिसकर्मी घायल हो गया । तुरंत इसकी सूचना वायरलेस से अन्य थानों को दी गई। तहबरपुर और भंवरनाथ की पुलिस ने शहर में घेराबंदी की लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। उनके मऊ की ओर भागने की सूचना पर उनका पीछा किया जाता रहा। देर रात तक बदमाशों और पुलिस के बीच लुकाछिपी चलती रही। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment