आजमगढ़: निकाय चुनाव में बड़े दलों के प्रत्याशी अभी तक भले ही नामांकन में रूचि न दिखाये हो लेकिन छोटे दल और सामाजिक संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में कूद चुके हैं। शनिवार को भारद रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव व आम आदमी पार्टी के तेज बहादुर यादव ने नामाकंन दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशी भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते नजर आये। इन दोनों के मैदान में आने से चुनाव दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। बता दें कि भारत रक्षा दल करीब 20 सालों से भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ रहा है। संगठन द्वारा हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है। हरिकेश विक्रम शनिवार को ब्रह्मस्थान स्थित दुर्गा मंदिर से करीब 200 वाहनों के काफिले के साथ जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद हरिकेश ने कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा और शहर का विकास हमेशा से उनके संगठन की प्राथमिकता रही है। अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए वे मैदान में उतरे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तेज बहादुर यादव भी अपनी पार्टी के वार्ड प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किये। नामाकंन के बाद तेजबहादुर यादव ने कहा कि नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और दबंगई को समाप्त करना उनका लक्ष्य है।
Blogger Comment
Facebook Comment