.

अखिलेश के विकास के दम पर सपा करेगी निकाय चुनाव पर कब्जा -नरेश उत्तम


आजमगढ़ पालिका अध्यक्ष पद से सपा प्रत्याशी पद्माकर को जिताने की अपील की 
कथनी करनी में अंतर् के चलते मुख्यमंत्री को निकाय चुनाव में अपनी ऊर्जा बर्बाद करनी पड़ रही
आजमगढ़: आठ माह से सत्ता में रहने के बावजूद पिछली नगर पालिका सीट को भी भारतीय जनता पार्टी सुरक्षित नहीं कर पा रही है वहीं समाजवादी पार्टी आजमगढ़ के दो पालिकाओं समेत सभी नगर पंचायतों में अखिलेष यादव के विकास रूपी चेहरे के दम पर कब्जा करने जा रही है। एक दिसम्बर को परिणाम आने पर इस बात की मुहर लग जायेगी कि भाजपा के मुख्यमंत्री प्रत्येक मोर्चे पर फ्लाप है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शुक्रवार को नगर के दोमादर होटल में आजमगढ़ पालिका सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पद्माकर लाल वर्मा के समर्थन में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
श्री उत्तम ने आगे कहा कि भाजपा के पास प्रदेश के विकास की कोई रूपरेखा हीं नहीं अगर होता तो आठ माह में अब तक प्रदेश की कितनी सूरत बदल जाती , लेकिन यह लोग ध्यान विकास से हटाकर लोगों को लड़ाने में लगाते है, मानो इन्हें आपसी बैर कराने में महारत हासिल हो। भाजपा का विकास से कोई लेना देना ही हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेष यादव की ख्याति आज पूरे प्रदेश में है। वर्तमान में प्रदेश की स्थिति भयावह हो चुकी है अपराध, हत्या, बलात्कार में प्रदेश अव्वल है। कानून का राज खत्म हो चुका हैं। वहीं पीएम व सीएम विकास कर नहीं पा रहे है साथ ही गरीब जनता को नित नये नियमों के नाम पर परेशान किया जा रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी की याद सभी को आ रही है। उन्होंने सभी से अपील किया समाजवादियों का गढ़ है आजमगढ़, इसलिए पूरी शिद्द्त से सपा को मजबूत करने के लिए आप लोग एक होकर समाजवादी प्रत्याशियों को मजबूत करें, ताकि सपा का परचम लहर सके और विरोधियों को माकूल जवाब दिया जा सके। उन्होंने तंज कसा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा की छवि जुमलेबाज पार्टी के रूप में हो चुकी हैं सब जानते है कि भाजपा करने में नहीं कहने में विश्वास करती हैं। भाजपा करने में विश्वास रखती को मुख्यमंत्री को निकाय चुनाव में अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी पड़ती क्योंकि अब तक कार्यकाल ही इनकी पूरी कहानी कहता है इसलिए जनता के बीच फिर नया वादा लेकर सीएम को आना पड़ा है। ऐसे में सभी का एक मात्र विकल्प समाजवादी पार्टी ही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, रामआसरे विश्वकर्मा , जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, नफीस अहमद, बृजलाल सोनकर, पूर्व सांसद नंद किषोर यादव, नगर पालिका प्रत्याषी पद्माकर लाल वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment