नगर में अलग अलग बाहरी क्षेत्रों में कूड़े घर की व्यवस्था , उभरते प्रतिभाशाली कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा , सभी वार्डों में बेहतरीन सुविधायुक्त शौचालय होगा , बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए शहर में बनेगा चिल्ड्रेन पार्क : शीला आजमगढ़: शहर के सुन्दरीकरण के साथ साथ छोटे बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण नगर में कराया जायेगा। इसके अलावा सभी वार्डों में बेहतरीन सुविधायुक्त शौचालय का निर्माण भी होगा। उक्त बाते नगर पालिका परिषद आजमगढ़ से अध्यक्ष पद की निर्दल उम्मीदवार श्रीमती शीला श्रीवास्तव ने आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान कहीं। श्रीमती श्रीवास्तव के समर्थन में काली चौरा, कोट स्थित नुरानी मस्जिद व तकिया मुसाफिर खाने में सभा का आयोजन हुआ। सभा के पूर्व उन्होने सघन जन सम्पर्क कर लोगों से विकास के लिए वोट मांगा। उन्होने कहाकि नगर की जनता हमें सेवा करने का मौका दें हम नगर में अलग अलग बाहरी क्षेत्रों में कूड़े घर की व्यवस्था करेंगे। जल निकासी के लिए सुविधायुक्त नालों का निर्माण किया जायेगा। श्रीमती श्रीवास्तव ने आगे कहाकि नगर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति की उत्तम व्यवस्था तो होगी ही, सभी गलियों में प्रकाश के लिए लाईटें लगाई जायेंगी। राजघाट पर बने शवदाह गृह पर हमेशा साफ सुथरी व्यवस्था बनी रहेगी। महानगरों की तर्ज पर नगर में चिल्ड्रेन पार्क अलावा सार्वजनिक और सुन्दर पार्क का निर्माण होगा। शहर के उभरते प्रतिभाशाली कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए निरन्तर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जायेगा, जिससे प्रतिभाशाली कलाकार अपनी कला का मंच पर प्रदर्शित कर सके। बता दें कि पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव ने भी नगर को उत्तम नगर बनाने और उभरते कलाकारों को उत्तम मंच देने के लिए अपने स्तर से अनेकों प्रयास किया करते थे। आज उन्ही के पदचिन्हों पर चलकर ही नगर का सम्पूर्ण करूंगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र प्रणीत श्रीवास्तव हनी ने कहाकि जनता पुनः एक बार हमें सेवा करने का अवसर दें। घोषणा पत्र में किये गये प्रत्येक वादे को पूरा किया जायेगा। उन्होने कहाकि जनसंपर्क के दौरान लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। इससे विरोधी बौखला गये है जनता इस बार वादों पर नहीं ईमानदारी और किये गये विकास कार्यों पर मुहर लगायेंगी। अन्य वक्ताओं में अजादर हुसैन चुन्ना भाई, जावेद फराही, बेलाल, कमर हसन, अली, आदि ने शामिल रहे। संचालन जमीर हैदर किया। इस अवसर पर नज्जीम, असगर मेंहदी, रहमु पठान, मसुद्दीन खान मस्सू, राशिद पठान, दानिश खान, असाफ खान, सोनू, दीपक, सौरभ, विनीत सिंह, गौरव श्रीवास्तव, आजाद अहमद बिट्टू, शिवम सिंह, अमन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment