.

सठियांव : उपनिदेशक पंचायत के निरीक्षण में मिला खामियां,जताई नराजगी

शाहगढ़/आजमगढ़। मण्डलीय उपनिदेशक पंचायत जयदीप त्रिपाठी ने गुरूवार को ब्लाक सठियांव के समेदा गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। मण्डलीय निदेशक ने गांव में बने शौचालय एवं प्राईमरी स्कूल में बने शौचालय का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में खामियां मिलने पर सचिव संजय गुप्ता को फटकार लगाई और स्वच्छता मिशन ग्रामीण का पाठ पढ़ाया। गांव में लगी सोलर लाइट जांच के दौरान सही पाई गई। जांच टीम में मण्डलीय परियोजना प्रबन्धकीय पंचायत शमसेर बहादुर, जिला परियोजना प्रबन्धक आशुतोष बरनवाल, एडीओ पंचायत विरेंद्र राय, जेई बीएन सिंह, बाबु रामासरे राम, संजय गुप्ता एवं प्रधानपति राजू सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment