.

भाजपा :: मंच पर भारी दिखे युवा अखिलेश मिश्रा,सीएम ने की गुफ्तगू


आजमगढ़: प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की डीएवी मैदान में गुरूवार को आयोजित जनसभा में सबकुछ भले ही बेतरतीब चल रहा हो लेकिन जिले के युवा भाजपा नेता इस मंच पर भारी दिखे। मुख्यमंत्री के मंच पर आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा कर्मियों को जहाँ खासी मशक्कत करनी पडी क्योंकि नेताओं को मंच पर बने रहने की होड सी थी। इसी बीच मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता का अभिवादन किया और मंच पर स्थान ग्रहण कर लिया । मुख्यमंत्री के बगल में आसीन गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल ने नेताओं के बीच से भाजपा सदर विधानसभा प्रत्याशी रहे अखिलेश मिश्र गुडडू को आवाज दी और व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करवाया और सीएम ने उन्हें काफी गम्भीरता से लिया। लगभग 02 मिनट मुख्यमंत्री ने अखिलेश मिश्रा से गुफ्तगू की। इसके बाद खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री के मंचासीन होने की दशा में अखिलेश मिश्र को एक बार पुनः संचालक ने आवाज दी और उन्होने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण दिया जबकि मंच पर कई वरिष्ठ नेता बैठे उपस्थित थे । 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment